नमक के उपाय - घर के मेन गेट पर बांधें नमक की पोटली, वैवाहिक जीवन की समस्या होंगी खत्म

5 months ago 123353

सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाने से इंसान को जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसी तरह नमक से संबंधित उपाय का भी उल्लेख किया गया है। आइए वास्तु शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि घर के मेन गेट पर नमक की पोटली बांधने के उपाय के बारे में।

नमक का प्रयोग भोजन में स्वाद लाने के अलावा धन और समृद्धि प्राप्ति के लिए भी किया जाता है। नमक से कई प्रकार के उपाय किए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि घर के मेन गेट पर नमक की पोटली बांधने से इंसान को जीवन में कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। जैसे- नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश न करना, खुशहाली और समृद्धि आना। आइए वास्तु शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि घर के मेन गेट पर नमक की पोटली बांधने के उपाय के बारे में।


नमक की पोटली के उपाय

  • अगर आप ग्रह दोष का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में नमक को कपड़े में बांधकर घर के मेन गेट पर बांध दें। माना जाता है कि यह उपाय करने से ग्रह दोषों से छुटकारा मिलता है।  

  • इसके अलावा वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए नमक की पोटली को घर के मेन गेट पर बांध दें। माना जाता है कि इससे वैवाहिक जीवन की समस्या खत्म होती है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है।  

  • कहा जाता है कि वास्तु दोष की वजह से इंसान को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए नमक की पोटली को घर के मेन गेट पर बांधने से वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।  
  • मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए और नकारात्मक विचारों को दूर करने के लिए घर के मेन मेन पर नमक की पोटली को बांधना बेहद फलदायी होता है।  
  • लाल कपड़े में नमक, चावल और कुछ सिक्के बांध लें। इसके बाद इसे अपनी तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन में वृद्धि होती है।  


disclaimer-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'