इस देश में 1 लाख रुपए ले जाने पर मिलेंगे 5 करोड़, विदेश घूमने का सपना भी हो जाएगा पूरा, जानें कैसे

5 months ago 125427

ईरान एक बहुत सुंदर देश है। यहां प्रकृति के शानदार नजारे के साथ ऐतिहासिक स्मारकों को देखा जा सकता है। यहां घूमने के लिए कई खूबसूरत जगह हैं। अच्‍छी बात है कि अगर आपके जेब में 10 हजार रुपए भी हैा, तो आप ईरान की यात्रा बहुत अच्‍छे से कर सकते हैं। कैसे, जानते हैं यहां।

समर वैकेशन में किसी विदेशी जगह को एक्‍सप्‍लोर करना चाहते हैं, तो ईरान परफेक्‍ट डेस्टिनेशन है। अगर आप सोच रहे हैं कि यहां आपको बहुत ज्‍यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा, तो ऐसा नहीं है। बल्कि आप यहां पर 10000 रुपए लेकर भी जाएं, तो आपके लग्जरी टूर का सपना आराम से पूरा हो जाएगा। जी हां, इन दिनों ईरान की करेंसी रियाल दुनिया की सबसे सस्‍ती मुद्रा है। यहां एक भारतीय रुपए की वैल्‍यू 504.59 रूपए है। दरअसल, ईरान और इजरायल के बीच युद्ध के बाद ईरान की करेंसी कमजोर हो गई है।

अगर बजट अच्‍छा है, तो कुल 1 लाख रुपए लेकर ईरान जाएं, तो आपको 5 करोड़ से ज्‍यादा रियाल मिलेंगे। वैसे भी ईरान एक बहुत खूबसूरत देश है। यहां आकर आप दुनिया के कई पर्यटन स्‍थलों की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं यहां घूमने वाली जगहों के बारे में और जानेंगे कितना होगा खर्च:-


यज्‍द

ईरान की असली खूबसूरती यज्‍द में बसी है। यह ईरान का 15वां सबसे बड़ा शहर है। इस शहर को यूनेस्‍को द्वारा विश्‍व विरासत स्‍थल घोषित किया गया है। यहां पर देश की सबसे बड़ी मीनार है, वहीं नक्‍श ए जहां स्क्वायर और आजादी टॉवर देखने लायक हैं।


खजु पुल

एस्फहान के मुख्‍य आकर्षणों में से एक है खजु पुल। यह लगभग 1650 में बना था। यहां सूर्यास्‍त के बाद पुल के नीचे बूढ़े लोगों को गाते सुनना आम बात है। बसंत के समय आप यहां आ सकते हैं।


गोलेस्‍तान पैलेस

तेहरान में गोलेस्‍तान पैलेस ईरान का मुख्‍य आकर्षण है। गोलेस्तान महल की वास्तुकला काजोर राजाओं की यूरोप की यात्रा से बहुत ज्‍यादा प्रेरित थी। बगीचे में रंगीन टाइल का काम बहुत सुंदर लगता है।


अर्ज ए बाम किला

ईरान में स्थित अर्ज ए बाम किला अपनी सुंदरता के लिए मशहूर है। सूखी ईट का सबसे पुराना काम यहीं देखने को मिलता है। 2003 में भूकंप आने के बाद किला क्षतिग्रस्‍त हो गया था। इसका रिनोवेशन चल रहा है।



मात्र 2500 में मिल जाएगा बढ़िया होटल

यहां आप बहुत कम कीमत में फाइव स्‍टार होटल में ठहर सकते हैं। बता दें कि फाइव स्‍टार होटल का एक दिन का किराया 7000 रुपए तक है। वहीं अगर आप मीडियम कैटेगरी वाला होटल लेते हैं, तो 2500-4000 रुपए के बीच आराम से मिल जाते हैं।


वीजा की जरूरत नहीं

ईरान ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत के अलावा 33 देशों के लिए टूरिस्‍ट वीजा की अनिवार्यता को खत्‍म कर दिया है। इसका मतलब है कि ईरान जाने के लिए आपको अबेंसी जाकर वीजा के लिए अप्‍लाई नहीं करना पड़ेगा। आप बस फ्लाइट की टिकट लेकर ईरान में वीजा ऑन अराइवल का फायदा उठा सकते हैं।